Begin typing your search above and press return to search.

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शेयर की ये रोमांटिक फोटो….

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शेयर की ये रोमांटिक फोटो….
X
By NPG News

मुंबई 26 नवंबर 2020. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पा रहे हैं। कपल के फैन्स ने कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा प्यार बताया है। फोटो में राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

राजकुमार ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- स्वीट नथिंग। इसके साथ ही उन्होंने एक स्वीट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा को भी टैग किया है। तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा के बीच की केमेस्ट्री और बॉन्डिंग देखने लायक है।

एक यूजर ने लिखा- आप दोनों को लंबे वक्त से हैगआउट करता देखकर अच्छा लगता है। आपकी यह बात मुझे खूब पसंद है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओएमजी ट्रू लव। कई इंस्टाग्राम यूजर ने राजकुमा और पत्रलेखा को अपना फेवरेट कपल बताया है। एक फैन ने लिखा- आप दोनों की हंसी। एक अन्य फैन ने लिखा- आप दोनों मेरे पसंदीदा कपल हैं।

Next Story