Begin typing your search above and press return to search.

राजीव गांधी व सोनिया गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दीबाई अस्पताल में भर्ती…..पूछने तक नहीं पहुंचे कांग्रेसी नेता…कांग्रेस की पोस्टर लेडी कही जाती है बल्दीबाई

राजीव गांधी व सोनिया गांधी को कंदमूल खिलाने वाली बल्दीबाई अस्पताल में भर्ती…..पूछने तक नहीं पहुंचे कांग्रेसी नेता…कांग्रेस की पोस्टर लेडी कही जाती है बल्दीबाई
X
By NPG News

रायपुर 5 जनवरी 2020। कभी राजीव गांधी व सोनिया गांधी को अपनी झोपड़ी में कंदमूल खिलाकर मशहूर हुई बल्दी बाई इन दिनों गंभीर बीमार है। पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन विडंबना देखिये कांग्रेस की पोस्टर लेडी रही बल्दीबाई को झांकने तक कोई कांग्रेस नहीं पहुंचा है। गरियाबंद के मैनपुर अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उन्हें बुखार और खांसी है। शनिवार को सरपंच की सूचना पर डाक्टरों की टीम ने गांव जाकर उसका इलाज किया था, जहां उसकी तबीयत में ज्यादा गड़बड़ी देख अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें गरियाबंद क्षेत्र में कांग्रेसियों के लिए बल्दीबाई हमेशा पोस्टर लेडी रही है। चुनाव प्रचार के पोस्टरों में भी बल्दीबाई काफी नजर आती थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि बीमारी खबर वायरल होने के बाद अब तक कोई भी नेता-मंत्री सुध लेने नहीं आया है।

आपको बता दें कि 14 जुलाई 1985 को गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट पहुंचे तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी और मौजूदा यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी को बल्दीबाई ने अपनी झोपड़ी में कंदमूल खिलाया था। तभी से बल्दीबाई को कांग्रेसियों ने अपने हर प्रोग्राम के लिए फेवरेट बना दिया था। बिंद्रानवागढ़ के चुनावी पोस्ट में भी बल्दी बाई खूब छायी रही।

Next Story