मुंबई 4 मार्च 2020। मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर विवाद छिड़ गया है। शो के एक एपिसोड में भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति जताते हुए मेकर्स और अभिनेता अमित भट्ट से माफी की मांग की है। अमित भट्ट ने माफी भी मांग ली है लेकिन मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है।
मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा भाषा मराठी ही है. इस में कोई डाउट नहीं है. मैं भारतीय हूँ . महाराष्ट्रियन हूँ और गुजराती भी हूँ. सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूँ. ???? जय हिन्द,
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) March 3, 2020
एक एपिसोड में ‘चंपक चाचा’ यानि अमित भट्ट ने डायलॉग बोला था कि मुंबई की भाषा हिंदी है। वीडियो वायरल होते ही एमएनएस ने धमकी दी कि अगर शो के निर्माता और कलाकार शो के माध्यम से सभी मराठी जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो वो शो की शूटिंग होने नहीं देंगेे।
शो के मेकर असित मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘मुंबई महाराष्ट्र में हैं और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिंद।’
मुंबईची ‘आम भाषा’ हिंदी नाही, मराठी आहे, हे ह्या सब टीव्हीवाल्यांना मान्य नसेल, तर महाराष्ट्र सैनिकांना त्यांच्या कानाखाली ‘सुविचार’ लिहावे लागतील! तेसुद्धा मराठीत!
‘कानाखाली काढलेले मराठी सुविचार’ ह्यांना बरोबर वाचता येतील!! @sabtv pic.twitter.com/tuydzv0kEW— Shalini Thackeray (@ThakareShalini) March 3, 2020