Begin typing your search above and press return to search.

ड्रग्स केस में रायपुर पुलिस को मिली कामयाबीः मुंबई से दबोचा गया नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर… छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में करता था नशे का कारोबार

ड्रग्स केस में रायपुर पुलिस को मिली कामयाबीः मुंबई से दबोचा गया नाइजीरियन ड्रग्स सप्लायर… छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में करता था नशे का कारोबार
X
By NPG News

रायपुर 30 अक्टूबर 2020। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये आज एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से पकड़ा है। इस मामले का खुलासा करते हुये एडिशनल एसपी लखन पटले ने जानकारी दी है।
दरअसल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस मामले में पूर्व में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया जी था। साथ ही मुंबई से भी एक आरोपी रायडेन बेथेलो को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गयी थी। पूछताछ में आरापी ने मुंबई निवासी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एमडीएमए खरीदने की बात स्वीकार की थी। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अजय यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एडिशनल एसपी लखन पटले, क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और सीएसपी अंकिता शर्मा को आदेश दिये गये। पुलिस की एक विशेष टीम गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीम को मुंबई भेजा गया।
पुलिस ने मुंबई में कैंप कर लगातार नाइजीरियन आरोपी पर नजर बनाये हुये थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाला सुपारा सांताक्रूज में छुपा हुआ है। सूचना के बाद कार्रवाई करते पुलिस की टीम ने नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको ने पूछताछ में बताया कि वो अपने एक अन्य नाइजीरियन साथी चिसोम पैट्रिक से एमडीएमए खरीदा था। उसी के साथ मिलकर वो छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यो में इसकी सफलाई करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 नग मोबाइल जब्त कर आरोपी के अन्य साथियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में आगे भी और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही राजधानी पुलिस का नशे के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Next Story