Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर ननि सभापति प्रमोद दुबे ने लिखा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय को पत्र – “नेता प्रतिपक्ष नामांकित कराईए ताकि सामान्य सभा की बैठक के लिए आमंत्रित कर तिथि तय कर सकें”

रायपुर ननि सभापति प्रमोद दुबे ने लिखा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय को पत्र – “नेता प्रतिपक्ष नामांकित कराईए ताकि सामान्य सभा की बैठक के लिए आमंत्रित कर तिथि तय कर सकें”
X
By NPG News

रायपुर,27 अगस्त 2020। भाजपा के भीतरखाने कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टुकड़ों टूकडों में ज़िलाध्यक्ष की घोषणा का नायाब तरीक़ा अपनाती भाजपा ऐसा क्यों करने मजबूर है, इसे लेकर कोई मुंह नहीं खोल रहा है। हाल यह है कि राजधानी निगम में नेता प्रतिपक्ष का नाम तक तय नहीं हो पाया है, और नियमों की वजह से कई अहम मसले अटक गए हैं। नेता प्रतिपक्ष के नाम पर एकराय नहीं है और इस फेर में कि कौन ओखली में सर डाले की तर्ज़ पर नेता प्रतिपक्ष का नाम ही घोषित नहीं हो रहा है।
पूर्व मेयर और वर्तमान में निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने इस मसले को लेकर सीधे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को ही पत्र लिख दिया है।सियासत में यह पत्र करारा और जबर निशाना भी है और नेता प्रतिपक्ष के चयन ना होने से होने वाली परेशानी का वास्तविक चित्रण भी।
निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने पत्र में लिखा है
“..प्रत्येक दो माह में एक बार सामान्य सभा का आयोजन होता है,जिससे जनहित के मुद्दे पर चर्चा और विकास कार्यों पर नीति निर्धारित की जाती है।अत्यंत खेद के साथ निवेदन किया जाता है कि भाजपा में किसी को नेता अर्थात नेता प्रतिपक्ष पद पर नामांकित नहीं किया है,जिसके चलते बैठक में किसे आमंत्रित कर सामान्य सभा की तिथि तय करें जिससे निगम के कामकाज का संचालन सुचारु रुप से कर सकें, संशय है”
निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने आगे लिखा है
“भाजपा के सम्मानित पार्षदों ने मुझे ज्ञापन सौंपा है, महापौर भी निगम विकास से संबंधित विषयों पर सामान्य सभा बुलाकर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का चयन ही नहीं है..आपसे आग्रह है कि जल्द से जल्द सामान्य सभा की बैठक बुलाए जाने हेतु नेता प्रतिपक्ष पद पर सम्मानीय पार्षद का नाम नामांकित करने का कष्ट करें ताकि नेता प्रतिपक्ष के रुप में उनको आमंत्रित किया जा सके”
छत्तीसगढ के राजनैतिक इतिहास में यह पहला मौक़ा होगा जबकि किसी निगम अध्यक्ष ने किसी राजनैतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि नेता प्रतिपक्ष का नाम नामांकित कराएँ ताकि कार्य सुचारु रुप से चल सके।

Next Story