Begin typing your search above and press return to search.

संविलियन अधिकार मंच की शिकायत पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने लिया संज्ञान…… सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल वेतन भुगतान का दिया निर्देश

संविलियन अधिकार मंच की शिकायत पर रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने लिया संज्ञान…… सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल वेतन भुगतान का दिया निर्देश
X
By NPG News

रायपुर 9 दिसंबर 2020। प्रदेश के शिक्षकों को 1 नवंबर संविलियन के उपरांत वेतन भुगतान होना है किंतु इसमें लेटलतीफी की जा रही है जिसे लेकर शिक्षकों के संगठन संविलियन अधिकार मंच ने स्थानीय कार्यालयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसका असर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है सरगुजा संभाग के बाद अब रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि संविलियन अधिकार मंच के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि स्थानीय कार्यालय द्वारा समय पर वेतन के भुगतान की कार्रवाई नहीं की जा रही है अतः आप को निर्देशित किया जाता है कि 1 नवंबर 2020 को संविलियन हुए शिक्षाकर्मियों का वेतन भुगतान करने करवाई समय पर करना सुनिश्चित करें जिससे संबंधित को समय सीमा में वेतन प्राप्त हो सके ।
मामले की जानकारी देते हुए संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने बताया कि

” स्थानीय कार्यालयों ने प्रक्रिया पूरी करने में जानबूझकर लेट की गयी, जिसके चलते ऐसे हालात निर्मित हुए हैं वरना समय पर आसानी से शिक्षकों को वेतन भुगतान हो सकता था और हमने इसी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, ताकि हमारे शिक्षक साथियों को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान हो सके। निश्चित तौर पर इस पत्र के बाद कार्यवाही में तेजी आएगी और हम अपनी नजर पूरी प्रक्रिया पर बनाए रखे हुए हैं यदि जल्द से जल्द वेतन का भुगतान नहीं होगा तो हम स्थानीय कार्यालयों का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों की मंशा समय पर वेतन देने की है। देरी केवल और केवल निचले कार्यालयों से हुई है, इसीलिए इसकी शिकायत की गई है। “

Next Story