Begin typing your search above and press return to search.

बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश….

बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश….
X
By NPG News

नई दिल्ली 8 मई 2020। बारिश और ओलावृष्टि भीषण गर्मी से राहत तो दे रही है, लेकिन किसानों की कमर तोडऩे का भी काम कर रही है। लॉकडाउन में जहां सभी जगह उद्योग धंधे बंद हैं, वहीं किसान सब्जियां उगा कर अपने परिवार को पेट भर रहे थे। लेकिन, आंधी के साथ हो रही बारिश ने अब इनके पेट पर लात मारने का काम किया है। स्काईमेट ने कहा है कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, उसने अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बौछारें गिरने का अनुमान जताया है।

जबकि उसका कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगल और सिक्किम में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है, उसका कहना है कि देश में कई जगहों पर 9 से लेकर 12 मई तक बारिश और वज्रपात के साथ-साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं, और इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

आईएमडी ने दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम , हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओडिशा, अंडमान व निकोबार , जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है तो वहीं राजस्थान और गुजरात के लोगों को भी आंधी का सामना कर पड़ सकता है, इस दौरान लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

Next Story