Begin typing your search above and press return to search.

बारिश अलर्ट: देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, गरज- चमक के साथ चलेगी तेज हवाएं… जारी हुई चेतवानी

बारिश अलर्ट: देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, गरज- चमक के साथ चलेगी तेज हवाएं… जारी हुई चेतवानी
X
By NPG News

नईदिल्ली 21 मई 2021. देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से हल्की – हल्की बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की है उनमें दिल्ली- एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्र शामिल हैं। सिर्फ दिल्ली – एनसीआर में ही नहीं देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है जिनमें मुख्य रूप से दिल्ली के साथ- साथ, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्य शामिल हैं। जिन राज्यों में तेज बारिश की संभावना है उनमें असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश शामिल, केरल जैसी जगहें शामिल है।

शुक्रवार को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल और माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) की भी आशंका जताई गई है। शुक्रवार को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की मौसम की स्थिति की उम्मीद है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने आगे बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) का अनुमान लगाया है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Next Story