Begin typing your search above and press return to search.

बारिश : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में होगी बारिश…रायपुर, सरगुजा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला….देर रात भी हुई थी कई इलाकों में बारिश

बारिश : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में होगी बारिश…रायपुर, सरगुजा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला….देर रात भी हुई थी कई इलाकों में बारिश
X
By NPG News

रायपुर 4 अक्टूबर 2020। मानसून की वापसी और सर्दी की दस्तक अब शुरू हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में मामूली बदलाव होगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही गयी है। हालांकि ये बारिश मध्यम और हल्की होगी। हालांकि बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट होगी, जिसकी वजह से प्रदेश में गुलाबी सर्दी लोगों को महसूस होगी। राजधानी रायपुर, सरगुजा के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार है। हालांकि देर रात भी सरगुजा के कई इलाकों सहित प्रदेश में भी कई जगहों पर बारिश हुई थी। आज भी बारिश की संभावना प्रदेश के कई हिस्सों के लिए जतायी गयी है। मौसम के मुताबिक मानसून की वापसी के दौरान इस तरह मौसम में बदलाव आम हैं।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अलावे देश के कई हिस्सों जैसे गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ जगहों हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर तेज़ बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडु, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश हो सकती है।

शनिवार को कई जगहों पर हुई थी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई समेत कोंकण गोवा, उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह तथा मिज़ोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।पूर्वोत्तर भारत, शेष छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं।तमिलनाडु और केरल सहित लक्षद्वीप में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हुई है।मध्य भारत के बाकी हिस्सों, उत्तरी-पश्चिम भारत और पर्वतीय राज्यों में सभी जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बना रहा।

Next Story