Begin typing your search above and press return to search.

बारिश ALERT: रविवार को कई राज्‍यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी… भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

बारिश ALERT: रविवार को कई राज्‍यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी… भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 मई 2020। मई के खत्म होते-होते गर्मी के ताप से लोगों को राहत मिल रही है जो फिलहाल बरकरार रह सकती है। संभावित रूप से 1 या 2 जून को मानसून केरल में दस्‍तक देगा। इसके बाद एक सप्‍ताह के भीतर देश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पहले मानसून के 5 जून तक आने का अनुमान था लेकिन मौसम का सिस्‍टम अब बदल गया है। इसलिए कोई एक तय तारीख तो नहीं बताई जा सकती लेकिन 1 या 2 जून तक मानसून की आमद के पूरे आसार हैं। देश में मानसून जल्‍द ही नजर आ सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 1 जून तक बना रहेगा। हल्की बारिश और तेज आंधी इस दौरान आती रहेगी। 1 जून से तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। 2 जून को यह 40 डिग्री पर पहुचं जाएगा। 4 जून को फिर आंशिक तौर पर बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके प्रभाव से राजस्थान एवं आसपास के भागों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव आया है।

प्री-मानसून की बारिश का असर आज 29 मई की रात से ही देखा जा सकता है। संभावना है कि प्री-मानसून के चलते कुछ राज्‍यों में 31 मई तक तेज बारिश हो सकती है। इससे प्रभावित होने वाले राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी हिमालय, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। यहां के मैदानी इलाकों में 28 से 31 मई तक बारिश होने की संभावना है। गोरखपुर संहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसद जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक के बीच बारिश की वजह बनेंगी। यह बारिश 31 मई तक जारी रहने की उम्‍मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जून को मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में प्रवेश कर सकता है. इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में 15 जून तक इन राज्यों में पहुंच जाएगा। इसके अलावा 25 जून तक यूपी में मानसून पहुंच जाएगा। वहीं 25 जून तक यूपी के साथ-लाथ उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और हिमाचाल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। यानी इन राज्यों में जून के अंत तक झमाझम बारिश हो सकती है।

Next Story