Begin typing your search above and press return to search.

बारिश अलर्ट बिग ब्रेकिंग : दो दिनों बाद फिर बदल जायेगा छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों का मौसम…..22 फरवरी से तीन दिन होगी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश….मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया है जारी… ठंड फिर बढ़ेगा … पढ़िये पूरा अलर्ट

बारिश अलर्ट बिग ब्रेकिंग : दो दिनों बाद फिर बदल जायेगा छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों का मौसम…..22 फरवरी से तीन दिन होगी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश….मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया है जारी… ठंड फिर बढ़ेगा … पढ़िये पूरा अलर्ट
X
By NPG News

रायपुर 19 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 से 24 फरवरी तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 22, 23 व 24 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र उससे जुड़े मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। बताया कि फिलहाल छत्तीसगढ़ के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है।


आगामी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आगामी चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी से 3 दिनों तक छाएंगे बादल, बूंदाबांदी की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से ठंड और दक्षिण से गर्म हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं आपस में टकराएंगी। इसके असर से कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नम और उत्तर से ठंडी और दक्षिण से चलने वाली गर्म हवाएं छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर चुकी हैं।

उत्‍तरप्रदेश और बिहार दोनों राज्यों में 22 फरवरी से बारिश की गतिविधियां शुरू होने वाली हैं। बिहार में गरज के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।

– लंबे समय तक सूखे मौसम की स्थिति में रहने के बाद, बारिश की गतिविधियां अब मध्‍यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में फिर से दिखाई देने लगी हैं।

– 20 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को एक नया वेदर सिस्‍टम प्रभावित करेगा। इसका अधिक असर देखा जाएगा। इस सिस्टम के कारण पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों में 20 से 21 फरवरी तक अच्‍छी खासी बारिश हो सकती है।

– दिल्‍ली एनसीआर और नॉर्थवेस्ट के अन्य हिस्सों में 20 फरवरी की रात से बारिश शुरू होगी और 21 फरवरी तक चलेगी।

Next Story