Begin typing your search above and press return to search.

रेलवे में ग्रुप D की परीक्षा का अपडेट जल्द आयेगा…..

रेलवे में ग्रुप D की परीक्षा का अपडेट जल्द आयेगा…..
X
By NPG News

नई दिल्ली 52021

आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा 7 चरणों में 31 जुलाई 2021 तक पूरा करने के बाद अब रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बता दें कि रेलवे की तरफ से दिसंबर 2020 में कहा गया था कि आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी।

बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना 2019 में जारी हुई थी। इसी प्रकार, आरआरसी द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) के एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) भी 2019 की शुरूआत में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में होना निर्धारित किया गया था। हालांकि, परीक्षा का आयोजन पूरे देश में फैली महामारी के चलते अभी तक आयोजित नहीं किया सका है।

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना के अनुसार रेलवे ग्रुप जी (लेवल-1) के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा 90 मिनट की होगी। परीक्षा सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता व रीजनिंग से 30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न समेत कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा।

Next Story