Begin typing your search above and press return to search.

CG डांस पार्टी पर छापा : हुक्का पीते युवाओं की डीजे डांस पार्टी पर छापा… तीन जगहों पर हुई कार्रवाई… कई सामान हुए जब्त

CG डांस पार्टी पर छापा : हुक्का पीते युवाओं की डीजे डांस पार्टी पर छापा… तीन जगहों पर हुई कार्रवाई… कई सामान हुए जब्त
X
By NPG News

भिलाई 18 जुलाई 2021। कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बावजूद लोग संभलने को तैयार नहीं है। कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हुक्का पार्लरों पर भिलाई पुलिस ने दबिश दी। देर रात भिलाई पुलिस ने शहर के 10 से ज्यादा हुक्का बारों, कैफे और रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस टीम को कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते युवा मिले।

पुलिस ने तीन हुक्का-बारों पर कार्रवाई भी की है। पुलिस को इन जगहों से हुक्का के कई प्रतिबंधित सामान मिले हैं। पुलिस ने कैफे और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। स्मृति नगर के फ्लोरा कैफे, क्रास रोड रेस्टोरेंट और मोहन नगर स्थित गोल्हन लगून रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गयी है।

कैफे में डीजे पर डांस के साथ युवा हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। पुलिस ने इस दौरान शराब की बोतलें भी जब्त की है। कई जगहों पर देर रात तक कैफे और रेस्टोरेंट खुले थे।

Next Story