Begin typing your search above and press return to search.
राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके लोगों से की यह अपील… पिछले दिनों बंगाल की चुनावी रैली की थी रद्द

नईदिल्ली 20 अप्रैल 2021. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बता दें, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल बंगाल में अपनी चुनावी रैली को रद्द करने का ऐलान किया था. इसके तुरंत बाद टीएमसी प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करने और बाकी रैली के समय को घटाने का ऐलान किया है. हालांकि, बीजेपी ने ‘अपना बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान शुरू किया है.
Next Story
