Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Rojgar Mela : बिहार में नौकरी का शानदार मौका : 20 फरवरी को 1000 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी...

Purnia Job Fair : बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है. पूर्णिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आगामी 20 फरवरी को एक विशाल रोजगार मेला लगने जा रहा है. सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस जॉब फेयर में 30 बड़ी कंपनियां एक साथ शिरकत करेंगी और 1000 खाली पदों पर सीधी बहाली करेंगी.

Bihar Rojgar Mela : बिहार में नौकरी का शानदार मौका : 20 फरवरी को 1000 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी...
X

Bihar Rojgar Mela : बिहार में नौकरी का शानदार मौका : 20 फरवरी को 1000 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी...

By Uma Verma

Purnia Job Fair 2026 : पूर्णिया : जिले के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए करियर बनाने का एक शानदार मौका आया है. जिला प्रशासन और जिला नियोजनालय मिलकर आगामी 20 फरवरी को एक विशाल एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहे हैं. जिला नियोजनालय पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि इस मेले का मकसद स्थानीय युवाओं को उनकी पढ़ाई और हुनर के हिसाब से प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाना है. यह आयोजन उन युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे.

जरूरी शिक्षा योग्यता और वैकेंसी

इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें हर किसी के लिए मौका है. चाहे आप 5वीं, 8वीं पास हों या 10वीं-12वीं और उससे ज्यादा पढ़े-लिखे, सभी के लिए यहां नौकरी के रास्ते खुले हैं. मेले में करीब 30 नामी कंपनियां आ रही हैं, जो 1000 से ज्यादा पदों पर मौके पर ही भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि चयन होने पर युवाओं को उनकी काबिलियत और पोस्ट के हिसाब से 10,000 से लेकर 25,000 रुपये तक की तनख्वाह मिलेगी. इसके साथ ही, कई कंपनियां नियम के अनुसार पीएफ और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी देंगे.

कहाँ और कब पहुँचना है

यह बड़ा रोजगार मेला पूर्णिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगाया जाएगा. मेले का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तय किया गया है. नौकरी के इच्छुक युवाओं को सलाह दी गई है कि वे समय पर जरुरी दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंच जाएं, ताकि कागजी कार्रवाई और इंटरव्यू के लिए पूरा समय मिल सके. जिला नियोजनालय की टीम ने तैयारी पूरी कर ली है और कॉलेज कैंपस में हर कंपनी के लिए अलग-अलग स्टॉल बनाए जाएंगे, जहाँ जाकर आप सीधे बात कर सकते हैं.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story