Begin typing your search above and press return to search.

पुरंदेश्वरी का तंज और सवाल: जिन्होंने अपनो से वायदा पूरा नहीं किया वे जनता से क्या वायदा पूरा करेंगे.. इस सरकार से हर क्षेत्र वर्ग दुखी.. भाजपा पूरी ताक़त से लौटेगी

पुरंदेश्वरी का तंज और सवाल: जिन्होंने अपनो से वायदा पूरा नहीं किया वे जनता से क्या वायदा पूरा करेंगे.. इस सरकार से हर क्षेत्र वर्ग दुखी.. भाजपा पूरी ताक़त से लौटेगी
X
By NPG News

रायपुर,18 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए तंज किया है कि, ये वो सरकार है जो अपने सहयोगी के साथ न्याय नहीं करते जो जनता के साथ क्या न्याय करेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा

“न्याय की बात तो करते हैं, लेकिन जो खुद अपने पार्टी के सहयोगी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वो जनता के साथ क्या न्याय करेगा..ढाई बरस के जिस वायदे की बात थी, वह तो पुरी हुई नही.. जो अपनों से किया वायदा नहीं निभाते वह जनता से किया वायदा क्या निभाएँगे”

डी पुरंजेश्वरी ने कहा

“बेरोज़गारी का मसला..ग़रीबों को घर का मसला..महिलाओं को सुरक्षा का मसला.. किसान पुत्र खुद को प्रचारित करते हैं और खाद बीज तक मुहैया नहीं करा पा रहे हैं.. वे खाद बीज का दोष केंद्र सरकार पर डालते हैं लेकिन क्या उन्होंने ठीक तरह से ठीक समय पर केंद्र सरकार को सूचना भेजी क्या”

प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने दावा किया कि संगठन तेज़ी से सक्रिय है और मतदान केंद्र तक भाजपा सक्रिय हो रही है।जनता इस सरकार से खिन्न और उदास है, भाजपा सशक्त और एकमात्र विकल्प बनकर सामने मौजुद है।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को हर मोर्चे हर वायदे पर फेल बताया और आखिर में एक विषय जोड़ा

“धर्मांतरण बेहद चिंताजनक है, धर्मांतरण केवल धर्मांतरण नहीं है यह राज्य की आदिवासी संस्कृति पर आक्रमण है”

Next Story