Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब बवाल : कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न.. फ़ैसला सोनिया गांधी के हवाले

पंजाब बवाल : कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न.. फ़ैसला सोनिया गांधी के हवाले
X
By NPG News

चंडीगढ़,18 सितंबर 2021। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट समेत इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस ख़ेमे में वह शोर नहीं है जिसकी उम्मीद नवजोत सिंह सिद्धू के बॉडी लैंग्वेज से सुबह से दिख रही थी।
तीखे और खुर्राट खर्रे तेवरों की वजह से पहचाने जाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफ़े के बाद भी अपने अंदाज मिज़ाज में कोइ नरमी नहीं दिखाई। उनके शब्द बेहद ठोस थे, उन्होंने कहा –
“मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा था, तीन तीन बार हो गया,दो बार दिल्ली बुलाया गया विधायकों को.. और अब बैठक.. मैंने सुबह ही सोनिया गांधी को बता दिया था.. इस्तीफ़ा दे रहा हूँ..”
कैप्टन अमरिंदर ने ठीक इसके बाद कहा –
”मैने अब इस्तीफ़ा दे दिया है.. जिसे मुख्यमंत्री बनाना है बनाते रहें”
इधर विधायक दल की बैठक शाम पाँच बजे से होनी थी, वह कब शुरु हुई और कब ख़त्म हुई इसकी पता ही नहीं चला।
क़यास थे कि चुंकि पंजाब में सिख को प्रदेश अध्यक्ष की कमान है तो हिंदू को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। सुनील जाखड़ इसके लिए खासे मुफ़ीद माने जा रहे थे,हालाँकि राजिंदर कौर भट्ठल,प्रताप सिंह बाजवा और सुखविंदर रंधावा के नाम भी लगातार दौड़ में रहे।
इन सबके साथ साथ भारत के परंपरागत विरोधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हँसी ख़ुशी शामिल होने वाले और भारत के विरुद्ध कई षड़यंत्रों के लिए जवाबदेह बाजवा को वहां गले लगाने से चर्चाओं में आए नवजोत सिंह सिद्धू जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई के लिए दिल्ली के सबसे मुफ़ीद कार आमद माने गए वे खुद भी पंजाब के मुख्यमंत्री के दावेदार हैं।
बहरहाल कोई भी फ़ैसला विधायक दल में नहीं हुआ, और प्रभारी हरीश रावत यह कहते हुए मीडिया के सामने आए
” विधायक दल की बैठक में सभी ने कहा है कि हम अपनी पुरानी परंपरा का पालन करते हुए चाहते हैं कि पहले की तरह कांग्रेस अध्यक्ष सीएलपी याने कांग्रेस विधायक दल नेता का चयन करें”

Next Story