Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की पीसी: याद आई माँ और गरीबी..भावुक होकर कहा ”मेरी माँ ने मुश्किलों के साथ पाला.. मैं वो जिसके घर की छत नही.. कांग्रेस ने मुझ जैसे आम आदमी को CM बना दिया”

पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह की पीसी: याद आई माँ और गरीबी..भावुक होकर कहा ”मेरी माँ ने मुश्किलों के साथ पाला.. मैं वो जिसके घर की छत नही.. कांग्रेस ने मुझ जैसे आम आदमी को CM बना दिया”
X
By NPG News

चंडीगढ़,20 सितंबर 2021। पंजाब में कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ़ें की हैं। जबकि यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस हुई चन्नी कुछ देर के लिए तब भावुक भी हुए जबकि उन्होंने अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि को याद किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा
”मैं गरीब का बेटा, माँ ने मुझे बहुत मुश्किल हालात में पाला.. मैं वो हूँ जिसके घर की छत भी नहीं है..मुझे कांग्रेस ने राहुल जी ने मुख्यमंत्री बना दिया.. सब कहते हैं आम आदमी.. मुझे देखिए मैं ही तो हूँ आम आदमी”
प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए CM चन्नी ने कहा
”पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया,हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ़ करेंगे”

Next Story