Begin typing your search above and press return to search.

सिंहदेव और बृहस्पति में सुलह कराने पुनिया की कोशिश नाकाम, बृहस्पति का सूर बदला नहीं, सिंहदेव समर्थकों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

सिंहदेव और बृहस्पति में सुलह कराने पुनिया की कोशिश नाकाम, बृहस्पति का सूर बदला नहीं, सिंहदेव समर्थकों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
X
By NPG News

रायपुर, 27 जुलाई 2021। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी महासचिव पीएल ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक बृहस्पति सिंह में सुलह कराने के लिए दिल्ली की फ्लाइट छोड़ दी। मगर ये कोई काम नहीं आया। मंत्री और आदिवासी विधायक से विधानसभा में दो दौर की बातचीत करने के बाद भी वे विवाद खत्म नहीं करा पाए।
हालांकि, दिल्ली फ्लाइट छोड़ एयरपोर्ट से पुनिया विधानसभा गए तो समझा गया कि वे दो दिनों से चल रहे विवाद को समाप्त कर दोनों नेताओं से पॉजिटिव बयान जारी करा देंगे। मगर विधानसभा में डेढ़ घंटे की कवायद के बाद भी वे अपने मकसद में असफल रहे।
पुनिया से बात करने के बाद बृहस्पति ने कहा, मैंने भावनाओं में आकर आरोप नही लगाया…जो घटना घटी, उस पर बोला। उधर, मंत्री सिंहदेव बोले…मैंने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात रख दी है…आलाकमान इस पर फैसला करेगा।
देर शाम सिंहदेव समर्थकों ने जवाबी हमला करते हुए बृहस्पति सिंह को पार्टी से हटाने की मांग कर दी। सरगुजा संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग की है।
हैरत की बात है कि जब ये घटना घटी प्रदेश के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया छत्तीसगढ़ में ही थे। विधानसभा में इस पर श्रद्धांजलि संबोधन के बाद ही हंगामा शुरू हो गया था। भोजन अवकाश तक विपक्ष इस पर न्यायिक जांच की मांग करते हुए कार्यवाही बाधित करता रहा। पुनिया पहुँचे भी विधानसभा तब तक कांग्रेस की जितनी भद पिटनी थी, पिट चुकी थी। अव्वल, पुनिया रात की फ्लाइट से दिल्ली निकल गए। आज सरकार को इस मसले पर बयान देना है।
ज्ञातव्य है, बृहस्पति की फॉलो गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, सिंहदेव मेरी हत्या कराना चाहते हैं।

Next Story