Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर 13 अप्रैल 2020। राज्य सरकार ने कल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। संविधान निर्माता भीमराव आंबंडेकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उप सचिव आरपी राठिया की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय नयी दिल्ली के द्वारा 14 अप्रैल 2020 को आबेडकर जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
भारत सरकार के उसी निर्देश के हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। हालांकि फिलहाल प्रदेश के सभी शासकीय और निजी कार्यालय लॉकडाउन के मद्देनजर बंद हैं, लेकिन बैंक और कुछ अतिआवश्यक सेवाओं के कार्यालय खुले हुए हैं।
Next Story
