Begin typing your search above and press return to search.

इस शिक्षक के घर मिली 5 करोड़ की संपत्ति, EOW की कार्रवाई…. शिकायत मिलने के बाद दी गई दबिश

इस शिक्षक के घर मिली 5 करोड़ की संपत्ति, EOW की कार्रवाई…. शिकायत मिलने के बाद दी गई दबिश
X
By NPG News

रीवा 11 सितम्बर 2020। ईओडब्ल्यू की टीम ने एक शिक्षक के घर ठिकानों पर दबिश देते हुए लगभग 5 करोड़ के बेहिसाब पकड़ ली है। शिक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह सहायक शिक्षक है, जिसके पास से इतनी बड़ी संपत्ति मिलना हैरान करने वाली खबर है। अब तक की कार्यवाही में 3 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी मशीन, 1 फार्च्यूनर और 2 बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।

बड़े क्षेत्रफल में बने एक निजी विद्यालय में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शिक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनिगवा के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की पड़ताल जारी है। टीम ने सुबह 5 बजे से अपनी कार्रवाई शुरू की है। घर की गहन तलाशी जारी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के खिलाफ शाहपुर थाने में मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि लाखों की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल, कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्राम गनिगवा निवासी शिक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के घर दबिश दी और सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि शिक्षक के यहां से टीम को दो ट्रैक्टर, कार और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बताया गया है कि शिक्षक के खिलाफ अनैतिक तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू की टीम शिक्षक की अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है।

Next Story