Begin typing your search above and press return to search.
पदोन्नति परीक्षा: आरक्षक से प्रधान आरक्षक व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए “विभागीय पदोन्नति परीक्षा में 1000 से अधिक हुए शरीक

बिलासपुर, 26 सितंबर 2021। आरक्षक से प्रधान आरक्षक व प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए “विभागीय पदोंन्नती परीक्षा का आयोजन रेंज मुख्यालय बिलासपुर में किया गया,जिसमें रेंज भर के 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग्य आजमाया।लिखित परीक्षा से पहले शारिरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया गया था।
पूरे बिलासपुर पुलिस रेंज में प्रधान आरक्षक के कुल 268 रिक्त पद व सहायक उप निरीक्षक के 123 पद रिक्त है,रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए पहले चरण में शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा का आयोजन 16 सितम्बर से 21 सितम्बर तक किया गया था। जिसमे 791 आरक्षकों व कुल 294 प्रधान आरक्षकों ने भाग लिया था। आज की परीक्षा में 746 आरक्षकों व 285 प्रधान आरक्षकों ने लिखित परीक्षा दी।एसपी दीपक झा ने परीक्षा केंद्र का मुआयना कर के परीक्षा संचालन का जायजा लिया।
Next Story
