Begin typing your search above and press return to search.

मेष और कुंभ राशि वालों की परेशानियों का निकलेगा हल, मिथुन राशि वालों का खुशियों भरा रहेगा दिन, वहीं इन लोगों की बढ़ सकती है सैलरी

मेष और कुंभ राशि वालों की परेशानियों का निकलेगा हल, मिथुन राशि वालों का खुशियों भरा रहेगा दिन, वहीं इन लोगों की बढ़ सकती है सैलरी
X
By NPG News

रायपुर 7 अप्रैल 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी परेशानियों का हल निकल सकता है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

वृष राशि
दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। पुराना निवेश आपके बहुत काम सकता है। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन अच्छा है। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि
आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये काम करने में लगेगा। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को कुछ सीखने के लिए समय ठीक रहेगा। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि
दिन ठीक- ठाक रहने वाला है।अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के पुराने कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उनका मनपसंद व्यंजन बना के उन्हे खिला सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्द बाजी बिल्कुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। घर पर समय दें ,पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

सिंह राशि
दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चें भाई बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान बनेगा। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि
आपका ध्यान ऑफिस के कामों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अच्छा है।आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला रहेगा। भागदौड़ भी अधिक होगी और धन भी व्यय होगा। आज आपको अत्यधिक मेहनत करने पर भी आय कम और धन अधिक व्यय होगा। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक व शारीरिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम के समय इसमें कुछ राहत हो सकती है, इसलिए परेशान ना हो। साइकिल का समय आज आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, तो आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी और आपको कुछ सुकून मिलेगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं या व्यवसाय करते हैं, तो दोनों मे ही आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा भी होगा कि आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे, जिससे मन में निराशा होगी, लेकिन आपको निराशा को छोड़कर खुशी से कार्य को करना होगा। आप अपना काम ईमानदारी और लगन से करेंगे, इसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य मिलेगा। आने वाले समय में आप के वरिष्ठ अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि
आज आपके व्यवसाय में सभी कार्य बिना बांदा के दूर होते देखेंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वह आपकी बुद्धि के कारण परास्त नजर आएंगे। वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्य में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से कुछ धन लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपने व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ेगी, जो भविष्य में आपको उत्तम लाभ देंगी।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो वह किसी अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ दिख रहा है। सायंकाल के समय आपके स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ती दिख रही है, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

कुम्भ राशि
दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। पूरा दिन एंज्वॉय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस वाले बॉस आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

Next Story