Begin typing your search above and press return to search.

5 लाख का ईनामी नक्सली हुआ मुठभेड़ में ढेर…..कई बड़ी वारदातों में था शामिल…. DRG- CAF ने मुठभेड़ में मार गिराया, हथियार भी बरामद

5 लाख का ईनामी नक्सली हुआ मुठभेड़ में ढेर…..कई बड़ी वारदातों में था शामिल…. DRG- CAF ने मुठभेड़ में मार गिराया, हथियार भी बरामद
X
By NPG News

दंतेवाड़ा 13 जनवरी 2021। दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में लाखों रुपये ईनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। नक्सली की पहचान हिड़मा मुचाकी है, जिस पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था।

घटना दंतेवाड़ा के कटेकल्यान थानाक्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगलों की है, जहां आज तड़के पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ काफी देर चली। दोनों तरफ की गोलीबारी में जवानों ने हिड़मा मुचाकी को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों को हिड़मा के डेड बॉडी के साथ 9MM की पिस्टल भी मिली है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह डीआरजी, सीएएफ जवान रेगुलर सर्चिंग पर थे। इसी दौरान जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक कई नक्सली इस मुठभेड़ में घायल भी हुए हैं। आपको बता दें कि कल इसी इलाके से नक्सलियों का छिपाया समान 3 आईईडी और वायर भी हुआ था बरामद

Next Story