Begin typing your search above and press return to search.

1 लाख का ईनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर…..कई नक्सली घटना में था शामिल ….. हथियार भी हुआ बरामद

1 लाख का ईनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर…..कई नक्सली घटना में था शामिल ….. हथियार भी हुआ बरामद
X
By NPG News

दंतेवाड़ा 6 फरवरी 2021। दंतेवाड़ा में नक्सल आपरेशन में लगे जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने 1 लाख के ईनामी नक्सली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। ये मुठभेड़ दंतेवाड़ा के कटे कल्याण थाना क्षेत्र के सुरनार व टेटम के जंगलों में हुई है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुठभेड की पुष्टि की है।

मारे गये नक्सली की पहचान मुचाकी मासा के रूप में हुई है। मुचाकी मासा पर कई बड़े प्रकरणों में शामिल होने का आरोप था। पुलिस अभी मुचाकी मासा के क्राइम हिस्ट्री को तलाश रही है। वो जनमिलिशिया कमांडर के तौर पर सक्रिय था, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में पुलिस को मुचाकी का शव मिला है। मुचाकी के शव के साथ हथियार भी मिला है।

Next Story