Begin typing your search above and press return to search.

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रियंका ने दिया जवाब, बोली…

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रियंका ने दिया जवाब, बोली…
X
By NPG News

मुंबई 23 फरवरी 2021. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब की वजह से सुर्खियों में हैं। अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ में प्रियंका चोपड़ा ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वहीं इस बीच बीते दिनों प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर जबरदस्त खबरें आई थीं। उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही थी, जिसे देखकर कई मीडिया रिपोर्टस में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका प्रेग्नेंट हो सकती हैं। वहीं अब प्रेग्नेंसी की इन सभी अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बीते दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वो जिम टाइट्स और बैगी स्वेटशर्ट और स्नीकर पहने दिखी थीं। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो इसी तस्वीर के बाद से प्रियंका के वेट बढ़ने और प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गई थीं। ऐसे कयास भी लगाए कि उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए ढीले कपड़े पहने हुए हैं। वहीं इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टग्राम स्टोरी में शेयर की गई तस्वीरों के जरिए प्रेग्नेंसी की अफवाहों को नकार दिया है। इन लेटेस्ट फोटोज में प्रियंका पूरी तरह फिट और हेल्दी दिखाई दे रही हैं।

priyanka chopra

Next Story