Begin typing your search above and press return to search.

”प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पेश किया उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा ?” इस वायरल ट्वीट का सच क्या है…पढ़िए इस खबर को..

”प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पेश किया उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा ?” इस वायरल ट्वीट का सच क्या है…पढ़िए इस खबर को..
X
By NPG News

लखनऊ,27 सितंबर 2021। दोपहर 1.45 पर एक ट्वीट ट्वीटर पर कौंधा, और उसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में सनसनी मच गई।यह ट्वीट सोनिया गांधी नाम की प्रोफ़ाइल की ओर से किया गया और उस पर लिखा गया था
”मेरी बेटी और आप सबकी लाड़ली “प्रियंका गांधी” कांग्रेस की ओर से 2022 के यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगी”

यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल होना शुरु हो गया और जो जानकार थे या कि जो कांग्रेस की सियासत पर नज़र रखते हैं वे चौंक गए। रिट्वीट तो हुए ही साथ ही साथ सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट बनकर दौड़ने लगे।

पर क्या यह सच था ? तो इसका जवाब है कि यह सच नहीं है। दरअसल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोई ट्वीटर हैंडल ही नहीं है और दूसरी बात जो सबसे अहम है वह यह है कि, संगठन के फ़ैसले को मीडिया तक पहुँचाने की कांग्रेस की अपनी व्यवस्था है उसके प्रवक्ता हैं और खुद कांग्रेस का अपना अधिकृत ट्वीटर हैंडल है। तीसरी बात कांग्रेस अमूमन पहले चेहरा नहीं घोषित करती बल्कि इसका फ़ैसला आख़िर में होता है जबकि चुनाव के नतीजे आ जाते हैं।

लेकिन नाम सोनिया गांधी का था और ज़िक्र प्रियंका गांधी वाड्रा का तो सनसनी मचनी थी जो मच गई पर सच यही है कि ट्वीट फ़र्ज़ी अकाउंट से किया गया और उसकी कोई सच्चाई नहीं है।

Next Story