Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका चोपड़ा की हुई फजीहत, लॉकडाउन के दौरान किया था ये काम…. अब प्रवक्ता ने बयान जारी कर दी सफाई

प्रियंका चोपड़ा की हुई फजीहत, लॉकडाउन के दौरान किया था ये काम…. अब प्रवक्ता ने बयान जारी कर दी सफाई
X
By NPG News

मुंबई 8 जनवरी 2020. प्रियंका ने ब्रिटेन में रहकर उन्होंने कोरोना वायरस के लिए बनाए गए लॉकडाउन के नियमों का उलंघन किया। प्रियंका के मैनेजर ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका ने अपने बाल रंगवाने के लिए सैलून में जाने से पहले पूरी कागजी कार्यवाही के तहत इजाजत ली थी। इसके बाद ही वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ सैलून में पहुंचीं।

बीते बुधवार को ही एक मामला सामने आया जिसमें कहा गया कि प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने पालतू कुत्ते के साथ सैलून पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। ब्रिटेन में इस समय कोरोना वायरस ज्यादा हावी है इसलिए वहां की सरकार ने सैलून और स्पा जैसी चीजों को बंद करके रखा है। यहां सवाल यह उठा कि वह सैलून प्रियंका के लिए कैसे खुला?

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में रहकर अपनी आने वाली फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग कर रही है। उनके प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि प्रियंका इस समय लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और इस फिल्म के लिए उन्हें अपने बाल रंगवाने की जरूरत थी। जिस सैलून में प्रियंका पहुंचीं वह फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने व्यक्तिगत तौर पर खुलवा रखा है। वहां काम करने वाले हर एक कर्मचारी का कोरोना परीक्षण हुआ है इसलिए वहां काम जारी है। इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ।

प्रियंका के सैलून जाने पर इतना विवाद तो जरूर हुआ लेकिन इसमें उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पुलिस वालों ने भी प्रियंका को सिर्फ मौखिक रूप से ही चेतावनी देते हुए छोड़ दिया था। फिलहाल प्रियंका लंदन में अपने पति निक जोनास के साथ फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में निक सिर्फ एक कैमियो करेंगे जबकि प्रियंका के साथ फिल्म में सैम ह्यूगन, सेलिन डियोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Next Story