Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ समय बिताने पर कहा..

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ समय बिताने पर कहा..
X
By NPG News

मुंबई 26 अक्टूबर 2020. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉकडाउन में एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताया। दोनों सोशल मीडिया पर भी साथ में फोटोज शेयर करते रहते थे। अब हाल ही में प्रियंका ने इस दौरान का पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान निक के बारे में क्या नया जाना। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतने दिन साथ समय बिताने के बाद भी मैं उन्हें पसंद कर रही हूं(हंसते हुए)। साथ में बहुत मजा आया। हमने आज तक इतना समय साथ में नहीं बिताया। कोविड की वजह से हम साथ में समय बिता पाए। हम अपने नए घर में शिफ्ट हुए।’

प्रियंका ने चुराए निक के कपड़े

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद पर बने मीम्स भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह व्हाइट ट्रैक सूट पहने नजर आ रही हैं। साथ ही निक की भी एक फोटो है जिसमें वह भी वैसा ही ट्रैक सूट पहना है। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘निक जोनस तुम्हारे कपड़े चुराने में बहुत मजा आता है।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग के लिए प्रियंका जर्मनी में हैं। फिल्म में कैरी-ऐन मोस, कियानू रीव्स लीड रोल में नजर आएंगे. हाल में बर्लिन में इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई है जो कोरोना वायरस के कारण मार्च में रोक दी गई थी।

कुछ दिनों पहले प्रियंका ने फिल्म द व्हाइट टाइगर से कुछ फोटोज शेयर की थी। प्रियंका चोपड़ा ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, ‘द व्हाइट टाइगर में मैं पिंकी का किरदार निभा रही हूं। यह अमेरिका की एक अप्रवासी की कहानी है। वह अपने पति के साथ भारत में है, जो बिजनेस के लिए घूम रहा है। और फिर कहानी बदल जाती है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सबको बताने की जरूरत है। द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

Next Story