
मुंबई 10 मार्च 2021. प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट शियर टॉप पहना हुआ है, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना ने कॉमेंट किया है।
ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हा हा, बहुत अच्छा’। वहीं, आयुष्मान खुराना ने फायर इमोजी बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और वह अपनी इंडेक्स फिंगर पर बास्केट बॉल घुमाती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप मेरे साथ खेलना चाहेंगे?”
प्रियंका की इस फोटो पर और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कॉमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम Sona रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
View this post on Instagram
