Begin typing your search above and press return to search.

प्रियंका चोपड़ा ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, दान की इतनी रकम

प्रियंका चोपड़ा ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, दान की इतनी रकम
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 अप्रैल 2020. ‘कोविड-19’ की वजह से करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां उत्‍पन्‍न हो गई हैं। भारत भी इस महामारी से लड़ रहा है। इस आपातकाल के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के गठन की घोषणा की। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने ‘बॉन विव’ नामक एक संस्था को डोनेशन में 75 लाख रुपये दिए हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि दुनिया को हमारी मदद की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऑर्गेनाइजेशन के नाम शेयर किए थे, जिसके तहत उन्होंने फैन्स से अपील की थी कि वे भी इस नेक काम के लिए आगे आएं और लोगों की मदद करें।

ब प्रियंका चोपड़ा ने ‘बॉन विव’ नामक एक संस्था की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि मैं और निक, हम दोनों इस संस्था को एक लाख डॉलर दान कर रहे हैं। यह उन महिलाओं के लिए है जो मुसीबत के समय भी आगे बढ़ रही हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिसकी स्टोरी हमें हाइलाइट करनी चाहिए तो हमारे साथ शेयर करें, फिर वह चाहे किसी भी इंडस्ट्री से क्यों न हो।

Next Story