भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट… इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स आए नजर
![भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट… इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स आए नजर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ क्या इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट… इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स आए नजर](https://npg.news/wp-content/uploads/2020/09/PRITHVI.jpg)
नईदिल्ली 11 सितम्बर 2020. महज 20 साल की उम्र में ही पृथ्वी ने ये साबित किया है कि वो आने वाले वक्त में धमाल मचा सकते हैं, लेकिन वो सिर्फ सेलेक्टर्स की नजर में ही नहीं रहते हैं, बल्कि आजकल हसीनाओं की निगाहों की सुकून बनते जा रहे हैं. उनके ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट से ऐसा महसूस हो रहा है कि वो एक्ट्रेस प्राची सिंह (Prachi Singh) को डेट कर रहे हैं.
तस्वीरों से तो आप समझ ही गए होंगे कि हम टीम इंडिया के उदयमान क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बात कर रहे हैं। तकनीक और आक्रामकता सचिन-सहवाग का मिश्रण माने जाने वाला यह युवा बल्लेबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभालते नजर आएगा, लेकिन उससे पहले खबर लग रही है कि शॉ एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
दरअसल, शॉ के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ऐसे कमेंट्स नजर आए, जिसके बाद से मुंबई के इस क्रिकेटर का नाम प्राची सिंह नामक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि, कई रिपोर्ट में शॉ और प्राची गहरे दोस्त भी बताए जा रहे हैं।
शॉ के सभी पोस्ट पर प्राची कमेंट जरूर करती हैं और पृथ्वी भी प्राची के कमेंट का रिप्लाई करना नहीं भूलते हैं। सोशल मीडिया पर इस कमेंटबाजी को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों दोस्ती के रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि अभी इस रिलेशनशिप पर मुहर लगाना जल्दबाजी होगी।
प्राची सिंह एक नवोदित टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल ‘उड़ान सपनों की’ में नजर आती थी। धारावाहिक में प्राची समीर की बहन का किरदार निभा रही थी। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह शानदार डांसर भी हैं।