कैदी और जवानों को कोरोना : छत्तीसगढ़ के जेल में पहला कोरोना संक्रमित कैदी मिला…..दो जवान भी पॉजेटिव मिला … 24 घंटे में 1 की मौत भी हुई

रायपुर 15 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंच गया है। प्रदेश में लगातार संक्रमित मरीज मिलते जा रहे हैं। इसी दौरान आज छत्तीसगढ़ में एक कैदी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बलौदाबाजार पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसे जेल भेजा गया था। उन दो कैदी में एक की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। बलौदाबाजार जिला जेल में इस कैदी को रखा गया था, जहां रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद उसे रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है।
जेल DIG केके गुप्ता ने NPG से कैदी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि …
“दो कैदी को पिछले दिनों जेल में भेजा गया था, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें अलग से सेल में रखा गया था, संदेह के आधार पर दोनों की टेस्ट करायी गयी थी, जिनमें से एक कोरोना पॉजेटिव पाया गया है, कैदी को जमानत मिल गयी है, वहीं उसे रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है”
बलौदाबाजार में कैदी के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद, कोंडागांव से दो जवान के कोरोना संक्रमित होने की खबर आयी है। दोनों जवान ITBP के बताये जा रहे हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद उन्हें जगदलपुर में अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज आइटीबीपी 29वीं बटालियन में पदस्थ जवान है। दोनों जवान हाल ही में अपने घर से छुट्टी बिताकर ड्यूटी में कोण्डागांव लौटे थे। बता दें कि बीते दिनों भी कोंडागांव से आईटीबीपी जवान के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।29वीं बटालियन में पदस्थ मैनपुर उत्तर प्रदेश का जवान 7 जून को कोण्डागांव लौटा था। इसी तरह देहरादून उत्तराखंड से एक जवान 8 जून को कोण्डागांव लौटा था।
