Begin typing your search above and press return to search.

कैदी ने सेंट्रल जेल में लगायी फांसी….जेल अधीक्षक ने दो प्रहरियों को किया सस्पेंड…. डबल मर्डर के केस में था जेल में बंद…

कैदी ने सेंट्रल जेल में लगायी फांसी….जेल अधीक्षक ने दो प्रहरियों को किया सस्पेंड…. डबल मर्डर के केस में था जेल में बंद…
X
By NPG News

अंबिकापुर 6 मार्च 2020। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में एक कैदी ने खुदकुशी कर ली। घटना देर रात की बतायी जा रही है। इस मामले में लापरवाही को देखते हुए जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड़ ने दो प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया है। फांसी लगाने वाला कैदी डबल मर्डर के केस में सजा काट रहा था। उसे रामानुजगंज से लाया गया था। कैदी का नाम रामनारायण बताया जा रहा है।

वो 302 के मामले में जेल में बंद था। जेल अधीक्षक के मुताबिक अप्रैल 2019 से जेल में बंद रहने के दौरान उसकी गतिविधियां सामान्य थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से काफी परेशान था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उसका इलाज भी कराया गया था।

बीती रात उसने कंबल फाड़कर उसका फंदा बनाया और फिर खिड़की में फंदे को बांधकर बैठ गया, जिसकी वजह से उसकी गले की हड्डी टूट गयी। जेल आधीक्षक गायकवाड़ के मुताबिक खिड़की की ऊंचाई ज्यादा नहीं है, इसलिए उसने बैठकर फंदा लगाया । इस मामले में गणराज सिंह कंवर नाम से सहायक प्रहरी और मुख्य प्रहरी विजय बहादूर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से भी जांच करायी जायेगी।

Next Story