Begin typing your search above and press return to search.

कैदी फरार ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में जेल की दीवार फांद 5 कैदी भाग निकले, लूट, डकैती और बलात्कार के थे आरोपी, मचा हड़कंप

कैदी फरार ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में जेल की दीवार फांद 5 कैदी भाग निकले, लूट, डकैती और बलात्कार के थे आरोपी, मचा हड़कंप
X
By NPG News

महासमुंद 6 मई 2021। महासमुंद जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर पांच कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकले है। कैदियों के फरार हो ने की सूचना के बाद पूरे जेल परिेसर में हड़कंप मच गया है। वहीं फरार कैदियों की खोज में पूरे जिलें में नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है। भागे हुए कैदियों में से चार महासमुंद जिले के है और एक गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं इनमे से चार को 2019 मे एक को 2020 मे जेल लाया गया था।
जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की बतायी जा रही है। फरार कैदियों में तीन लूट के आरोपी, चौथा डकैती और पांचवा बलात्कार का आरोपी बताया जा रहा है। पांचों आरोपी आज दोपहर में जेल की दीवार फांदकर फरार हुये है। फिलहाल कैदियों की गिनती के बाद फरार कैदियों के बारे में पता चल पाया है। फरार कैदियों में धनसिंह, डमरूधर, राहुल दौलत और करण शामिल है। फरार आरोपी 363 ,366,376 , 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, 397,341,25,27 के तहत सजा काट रहे थे।
इधर जेल ब्रेक की घटना के बाद महासमुंद जेल सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर उनकी खोज की जा रही है। वहीँ महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने NPG को बताया कि, घटना दोपहर की है। कैदियों के फरार होने की सूचना हमें साढ़े चार बजे मिली है। फिलहाल भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Story