Begin typing your search above and press return to search.

अध्यक्ष सोनिया गांधी का तीखा हमला-  “कठिन दौर.. संविधान और लोकतंत्र ख़तरे में..लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ा.. ‘वे’ देश का मुँह बंद रखना चाहते हैं”

अध्यक्ष सोनिया गांधी का तीखा हमला-  “कठिन दौर.. संविधान और लोकतंत्र ख़तरे में..लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ा.. ‘वे’ देश का मुँह बंद रखना चाहते हैं”
X
By NPG News

रायपुर,29 अगस्त 2020। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने बग़ैर नाम लिए विपक्ष पर ज़बर्दस्त हमला बोला है। सोनिया गांधी मानती हैं कि देश में गरीब विरोधी और देश विरोधी ताक़तें नफ़रत और हिंसा का ज़हर घोल रही हैं। गांधी ने इसे बेहद जरुरी बताया है कि लोकतंत्र की बुनियाद को सुरक्षित रखे जाने की शपथ ली जाए, और उसे सुरक्षित किया जाए।
छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन के शिलान्यास समारोह में प्रसारित हुआ सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश बेहद सधा मगर बेहद आक्रामक था। सोनिया गांधी ने कहा
“पिछले कुछ समय से हमारे देश को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है, हमारे लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियाँ खड़ी हुई हैं,आज देश दोराहे पर खड़ा है, गरीब विरोधी और देश विरोधी जनता को एक दूसर से लड़ा कर राज करने वाली ताक़तें देश में नफ़रत और हिंसा का ज़हर घोल रही हैं”
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आगे कहा –
“अच्छी सोच पर ग़लत सोच हावी होती जा रही है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ख़तरे में है,लोकतांत्रिक संस्थाओं ध्वस्त की जा रही हैं और लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है..”
सांसद सोनिया गांधी ने चेताते हुए कहा
“आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरु, संविधान सभा अध्यक्ष जी वी मालंवकर और बाबा साहेब अम्बेडकर सहित हमारे पूर्वजों ने कल्पना भी नहीं की होगी कि,आज़ादी के 75 वर्ष बाद हम ऐसे दिन का ऐसे कठिन दौर का सामना करेंगे जब हमारा संविधान और लोकतंत्र ख़तरे में पड़ जाएगा।
सासंद और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरे भाषण में कहीं भी किसी भी दल या व्यक्ति का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि यह तीखे तेवर केंद्र सरकार और मौजुदा समय में केंद्र पर शासन कर रही भाजपा के लिए ही थे।
सासंद सोनिया गांधी का रिकॉर्डेड भाषण हिंदी में था, और भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की सराहना की। श्रीमती सोनिया गांधी के भाषण की शुरुआत में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का नाम पहले नंबर पर था, उसके बाद भूपेश बघेल,पीएल पुनिया,टीएस सिंहदेव,ताम्रध्वज साहू और मोहन मरकाम का नाम शामिल था।
सांसद सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार की तारीफ़ करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र किया और ख़ुशी जताई कि सरकार अपने कर्तव्य का पालन कर रही है और सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ में समावेशी दृष्टिकोण से लोगों का दिल जीत रही है।

Next Story