छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष ने रायपुर और दुर्ग संभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली

रायपुर 15 दिसंबर 2020. छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने 14 दिसंबर को मुख्यालय रायपुर में रायपुर और दुर्ग संभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली, जिसमे जिला पंचायत रायपुर, महासंमुद, धमतरी, गरियाबंद, बालौद, राजनांदगांव, कवर्धा, में चल रहे योजनाओं और प्रगति के संबंध में चर्चा किया एवं स्थापित ग्रामोद्योग की गति को बढ़ाने के नए प्रारूप तैयार किए गए बैठक में बोर्ड के प्रबंध संचालक राजेश राणा ने आने वाले वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार करते हुए सभी जिलो के सहायक संचालक प्रभारी प्रबंधक को मार्गदर्शित करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का निदेर्श दिया साथ ही प्रदेश में चल रहे योजनाए ग्रामीणों तक पहुंच सके.इसे प्राथमिकता भी दिया जाये।
इसके साथ ही राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में आगामी कार्ययोजना के तहत प्रतिमाह न्यूनतम 50 प्रकरण बैंको के संज्ञान मंे लाये ताकि ग्रामीण अंचल मे बनने वाली खाद्य सामग्रियां को बढ़ावा दिया जा सके और बैंकों के द्वारा यदि कोई समस्या का सामना ग्रामीण उद्योगी को करना पड़ रहा है तो जिला प्रभारी प्रबंधक उनकी मदद करें। प्रदेश मे रोजगार को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से ग्रामीणों को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगाढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड को यह सुनिश्चित करना है कि, जो भी ग्रामीण अंचलो के महिला स्व-सहायता समूह, युवा साथी जो कार्य करने के इच्छुक हैै उन्हे प्रशिक्षित करे, साथ ही जिला पंचायत से आए सभी प्रभारी प्रबंधक को दिशा निर्देश देते हुए बताया की किस तरह छत्तीसगाढ़ के ग्रामीणों की माताएं, बहने अपने घरों मे छोटे छोटे उद्योग करती है जिसकी गुणवत्ता न केवल शानदार है बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय मापदंडों से उपर है।
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड का दायित्व है कि, छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग की सामाग्री न केवल देश बल्कि विदेशों में भी इसका विक्रय इसकी गुणवत्ता से पहचाना जा सके इसके लिए निरंतर प्रयास किया जाए।
