Begin typing your search above and press return to search.

“काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट”….लेटलतीफी पर खफा हुए पीएम ने कैबिनेट सचिव को दिया निर्देश

“काम में रोड़ा अटकाने वाले बाबुओं और एजेंसियों की तैयार करो लिस्ट”….लेटलतीफी पर खफा हुए पीएम ने कैबिनेट सचिव को दिया निर्देश
X
By NPG News

नयी दिल्ली 26 अगस्त 2021। पीएम नरेंद्र मोदी ने 37वीं प्रगति मीटिंग के दौरान कैबिनेट सचिव को आदेश दिया कि वे एक डोजियर तैयार करें, जिसमें डिटेल से इस बात की जानकारी हो कि कौन से प्रोजेक्ट्स लटके हैं और उसकी वजहें क्या हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐसे बाबुओं और एजेंसियों की भी पहचान करने को कहा है, जो काम में देरी के लिए जिम्मेदार हैं।पीएम ने इस मीटिंग में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को आदेश दिया कि इस पर काम 15 अगस्त, 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए। इसे दिल्ली का तीसरा रिंग रोड भी कहा जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रगति मीटिंग के दौरान ये बातें कहीं। वे प्रगति मीटिंग के दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर चल रहे काम की समीक्षा करते हैं। एनएचएआई के मुताबिक 75.71 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट से दिल्ली के द्वारका से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। बीते सप्ताह ही दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन और काटे जाने को मंजूरी दी है। अब सितंबर के अंत तक एनएचएआई की ओर से इस प्रोजेक्ट के टेंडर जारी किए जा सकते हैं।

रेलवे प्रोजेक्ट के 12 साल से अटके रहने पर नाराज हुए पीएम मोदी

सूत्रों का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भानुपुली, बिलासपुर और बारी को जोड़ने वाले रेलवे प्रोजेक्ट में देरी को लेकर यह नाराजगी जाहिर की। इस परियोजना 2008 में शुरू हुई थी और इस पर 2,000 करोड़ की लागत का अनुमान था। अब यह बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

Next Story