Begin typing your search above and press return to search.
होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस की तैयारी पूरी, 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की पुलिस ने ली जमकर क्लास

दुर्ग 28 मार्च 2021। पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में एएसपी संजय ध्रुव ने 100 से अधिक सक्रिय गुंडे/बदमाशों की क्लास ली है। साथ ही सभी को होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश भी दिए है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को होली के दौरान विघ्न और उत्पात मचाने वाले लोगों को चिह्नांकित कर इनके ऊपर लगातार निगाह रखने एवं कार्रवाई किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए हैं।
दुर्ग जिले में हुए गुंडा बदमाशों की परेड में पहली बार थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में एक दूसरे इलाके के गुंडा बदमाशों की पहचान करवाई गई, जिसमें इलाके में होली के बाद भी अन्य गैर कानूनी काम करने पर कार्रवाई करने निर्देश दिए गए।साथ ही इस बार अपने अपने इलाके में चोर को ही चौकीदार बनाया गया है ताकि वो लोग एक दूसरे गुंडे बदमाशों पर नजर रख सके। एएसपी ध्रुव ने दुर्ग की जनता से अपील करते हुए कहा कि, होली को शांति पूर्वक मनाते हुए प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस संबंधी जारी किए गए गाइड लाइंस का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
Next Story
