Begin typing your search above and press return to search.

नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी शुरू? जल्द होने वाली है AICC की बैठक…. बैठक को लेकर पार्टी ने जारी किया दिशा निर्देश

नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी शुरू? जल्द होने वाली है AICC की बैठक…. बैठक को लेकर पार्टी ने जारी किया दिशा निर्देश
X
By NPG News

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2020। कांग्रेस पार्टी में संगठन से जुड़े फैसले लेने वाली सर्वोच्च समिति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की अगली बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इसमें कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था और बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसुदन मिस्त्री की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के लोग अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो अपने-अपने राज्यों के एआईसीसी सदस्यों को भेजें। इस तरह बैठक में भाग लेने के लिए उन्हें आई कार्ड दिया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि AICC की अगली बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। पिछली बैठक में यह तय किया गया था कि 6 महीने के अंदर नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मधुसूदन मिस्त्री ने सभी सदस्यों से कहा है कि AICC की बैठक को लेकर स्थान और तिथि के बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है लेकिन बैठक जल्द होने वाली है।

Next Story