Begin typing your search above and press return to search.

कई संगीन मामलों में आरोपी रहा प्रभात यादव गिरफ़्तार.. जिलाबदर का आदेश है जारी..

कई संगीन मामलों में आरोपी रहा प्रभात यादव गिरफ़्तार.. जिलाबदर का आदेश है जारी..
X
By NPG News

जशपुर,6 अप्रैल 2020। कोरोना के फ़ेर में सतर्कता की वजह से लगातार घूम रही पुलिस को जब वो शख़्स दिखा तो पुलिस की निगाहों में चमक आ गई। पुलिस में लंबे अरसे से फ़रार कई गंभीर मामलों में आरोपी और जिलाबदर घोषित प्रभात यादव को गिरफ़्तार कर लिया है।
प्रभात यादव को झगरपुर से लॉकडाउन के दौरान पकड़ा गया। प्रभात यादव तब सुर्ख़ियों में आया था जबकि वह थाने से बलपूर्वक अपने बेटे को छुड़ा ले गया था। इसके बाद जब एक बार महिला डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी थी तो इसमें पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया था। यह लगातार फ़रार था। फ़रारी में ही प्रभात यादव के खिलाफ जिलाबदर के आदेश जारी कर दिए गए थे।
लॉकडाउन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि,प्रभात यादव घूम रहा है, पुलिस टीम गई और प्रभात यादव को गिरफ़्तार कर लिया।

Next Story