Begin typing your search above and press return to search.

CM भूपेश की सभा में बिजली काटी…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर चेताया… अभी आप शायद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं जानते हैं…

CM भूपेश की सभा में बिजली काटी…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर चेताया… अभी आप शायद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं जानते हैं…
X
By NPG News

रायपुर 18 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। असम में भूपेश बघेल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। वो लगातार असम में कैंप किये हुए हैं। खासकर डिब्रूगढ़ के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री सक्रिय हैं। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बीजेपी अड़ंगा डालने का भी खूब काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब असम के सीएम सर्वानंद सोनावाल के क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचे, तो उनकी सभा की बिजली काट दी गयी।

हालांकि बिजली काटने के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां अपनी सभा की और लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटनाक्रम के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी के चेता है। मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल ने ट्वीट कर सर्वानंद सोनोवाल को कहा है कि अगर बिजली काटकर उनकी आवाज को रोकने की कोशिश कर रहे हैं तो वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शायद नहीं जान रहे हैं।

Next Story