Begin typing your search above and press return to search.

नगरीय प्रशासन के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों का पोस्टिंग आदेश जारी, देखें किसे कहां भेजा गया….

नगरीय प्रशासन के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों का पोस्टिंग आदेश जारी, देखें किसे कहां भेजा गया….
X
By NPG News

रायपुर, 08 अप्रैल 2020। राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। ये आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को पोस्टिंग दी गई उनके नाम इस प्रकार है….

यशवंत कुमार को नगर पंचायत, कुंरा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार श्वेता अंबिलकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुंरा कोे सहायक संचालक, क्षेत्रिय कार्यलय, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है। हरदयाल रात्रे, राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम चिरमिरी को नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बनाया गया है।

वहीं कमल सिंह चौहान राजस्व उप निरीक्षक, नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा राजेश कुशवाहा, सहायक ग्रेड-2 नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत विश्रामपुर में मूल पद सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार 28 दिसम्बर 2019 के आदेश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन, रायपुर में उपसंचालक, डी.के. बांसवार को नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधन करते हुए बांसवार को नगर पालिक निगम रायपुर में उपायुक्त के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है।

Next Story