Begin typing your search above and press return to search.

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस की, 1500 पेज की चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी भी हैं गवाह…शर्लिन चोपड़ा भी हैं गवाही में शामिल

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा केस में मुंबई पुलिस की, 1500 पेज की चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी भी हैं गवाह…शर्लिन चोपड़ा भी हैं गवाही में शामिल
X
By NPG News

मुंबई 16 सितम्बर 2021I एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। 1500 पन्नों की इस चार्चशीट में 43 गवाहों के नाम दिए गए हैं। गवाहों की इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी और शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल है। बात दें कि इसी साल 19 जुलाई को मुंबई की स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर से गहन पूछताछ के बाद उनके पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज पर अश्लील फिल्मों के कारोबार से जुड़े होने का आरोग लगा है।
चार्जशीट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी है शामिल………
मुंबई पुलिस ने कोर्ट में 1500 पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल किया है, उसमें कुल 43 गवाह बताए गए हैं जिनमें कई जाने माने नाम भी शामिल हैं। एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्जशीट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी गवाह बनाया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी मामले में गवाह हैं। इस मामले में इन दोनों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अलावा उनकी कंपनी के आईटी हेड रयान थोर्प को भी इस केस में पुलिस कस्टडी में है। बता दें कि बीते दिन बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट के सामने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया। इस पॉर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने अब तक कई एक्ट्रेस से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कई एक्ट्रेस कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ चुकी हैं।


राज कुंद्रा के जीजा भी हैं आरोपी………..
खबरों के मुताबिक चार्जशीट में दो और आरोपियों का भी नाम है। यश ठाकुर उर्फ ​​अरविंद श्रीवास्तव जो कथित तौर पर सिंगापुर में रह रहा है और राज कुंद्रा का बहनोई प्रदीप बख्शी, जो लंदन में है। शिल्पा ने भी अपने बयान में बहनोई को ही इन सबका जिम्मेदार बताया था। वहीं क्राइम ब्रांच ने दावा किया कि यश ठाकुर का नाम एक आरोपी, तनवीर हाशमी से पूछताछ के दौरान सामने आया। जिसने कथित तौर पर अपने न्यूफ्लिक्स ऐप के लिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराई थी।

Next Story