Begin typing your search above and press return to search.

BJP महासचिव का अश्लील वीडियो : भाजपा नेत्री के साथ अश्लील वीडियो कॉल में दिखे महासचिव…. पार्टी को भेजा अपना इस्तीफा

BJP महासचिव का अश्लील वीडियो : भाजपा नेत्री के साथ अश्लील वीडियो कॉल में दिखे महासचिव…. पार्टी को भेजा अपना इस्तीफा
X
By NPG News

तमिलनाडू 25 अगस्त 2021। तमिलनाडु में भाजपा महासचिव केटी राघवन ने एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कथित तौर पर वह पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। पार्टी के ही एक सदस्य ने यह वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया है। हालांकि वीडियो में दिखायी दे रहा शख्स राघवन ही हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं राघवन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।वीडियो कॉल में दिख रही महिला पार्टी की जिला स्तरीय नेता है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए इस तरह के मुद्दों पर हमारा समर्थन करें.वीडियो में दिख रहा है कि राघवन की कदकाठी का एक व्यक्ति पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील वीडियो कॉल में लिप्त है. इस वीडियो को पार्टी के नेता मदन रविचंद्रन ने यूट्यूब पर जारी किया.

राघवन ने ट्वीट करके आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कानून लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘तमिलनाडु की जनता और पार्टी कार्यकर्ता मेरे बारे में अच्छी तरह जानते हैं। मैं 30 साल से निस्वार्थ भाव से काम कर रहा हूं। यह वीडियो मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने के लिए जारी किया गया है। इस बारे में मैंने वरिष्ठ नेताओं से बात की है और मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अंत में सत्य की ही जीत होगी।’

पार्टी के ही कार्यकर्ता रविचंद्रन ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। कथित तौर पर इसमें राघवन महिला सदस्य के साथ वीडियो चैट कर रहे थे। रविचंद्रन ने दावा किया है कि उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन किया है और उनके पास कम से कम 15 भाजपा नेताओं के ऐसे वीडियो हैं। रविचंद्रन ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कहने पर ही उन्होंने वीडियो अपलोड किया है।

Next Story