Begin typing your search above and press return to search.

अश्लील वीडियोः बीईओ ने स्कूलों के शिक्षकों के ग्रुपों में डाल दिया अश्लील वीडियो, ग्रुप में महिला शिक्षकें भी, स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद बीईओ पर गिरी गाज

अश्लील वीडियोः बीईओ ने स्कूलों के शिक्षकों के ग्रुपों में डाल दिया अश्लील वीडियो, ग्रुप में महिला शिक्षकें भी, स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद बीईओ पर गिरी गाज
X
By NPG News

नारायणपुर 24 सितम्बर 2021। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के बीईओ ने बड़ा कारनामा कर डाला। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में बेहद अश्लील वीडियो भेज दिया। ग्रुप में कई महिला शिक्षकें भी हैं। वीडियो देखकर महिला शिक्षिकाएं शर्मसार हो गईं।

बताते हैं, बीईओ ने अश्लील वीडियों डालने के कुछ देर बाद उसे डिलिट मार दिया। उन्होंने भूल से हुई कृत्य के लिए ग्रुप के टीचरों से माफी मांगी। मगर तब तक कई शिक्षकों ने खतरनाक वीडियो का स्क्रीन शॉट ले लिया था। उसके बाद बस्तर के कई ग्रुपों में बीईओ के अश्लील वीडियो का स्क्रीन शॉट वायरल होने लगा।

स्क्रीन शॉट के वायरल होने के बाद कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने बीईओ को सस्पेंड कर दिया है। बीईओ का नाम खेमेश्वर पाणीग्रही है। वह नारायणपुर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ है।

व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने की घटन 15 सितंबर की है। ग्रुप का स्क्रीन शॉट वायरल होकर शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों तक पहुंचा तो बीईओ ने स्पष्टीकरण जारी करते हुये लिखा था कि मुझे कुछ शिक्षको के द्वारा फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story