अश्लील फिल्म मामला: पॉर्न केस में सुप्रीम कोर्ट ने, अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को लगाई गिरफ्तारी पर रोक…… दिया ये आदेश

मुंबई 23 सितम्बर 2021I एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाना बनाती है. हालांकि पोर्नोग्राफी मामले को लेकर अभिनेत्री इन-दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. अश्लील फिल्मों के आरोप में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में अभिनेत्री को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. हालांकि कोर्ट की ओर से अभिनेत्री को केस से जुड़ी जांच में सहयोग करने की हिदायत दी गई है.

जस्टिस संजय किशन कौल और बीआर गवई की बेंच ने आदेश दिया है कि पहले दो केसेस में गहना के खिलाफ दर्ज हुईं FIR पेंडिंग हैं, वो 133 दिनों की कस्टडी में भी रह चुकी हैं। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा प्रोब की गई एक FIR में बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम था। पुलिस ने पहले वशिष्ठ को तीन प्रोड्यूसर्स के साथ पोर्नोग्राफिक फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर ये फिल्म कुंद्रा के मोबाइल एप्लीकेशन पर रिलीज की जाती थीं।

बता दें कि कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने कहा- ‘मुख्य आरोप पहले ही बेल पर बाहर हो चुका है’। महाराष्ट्र सरकार को लेकर वशिष्ठ की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया है कि ‘याचिकाकर्ता (गहना वशिष्ठ) की गिरफ्तारी नहीं होगी लेकिन वो जांच में सहयोग करेंगी’।

