Begin typing your search above and press return to search.

पूनम पांडे फिर विवादों में, अब इस मामले के चलते मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस से 3 घंटे की पूछताछ

पूनम पांडे फिर विवादों में, अब इस मामले के चलते मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस से 3 घंटे की पूछताछ
X
By NPG News

मुंबई 12 जनवरी 2021. बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि पूनम पांडे को मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ हुई। गौरतलब है कि पूनम पांडे पर पिछले साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई की रोड पर बीएमडब्ल्यू कार में घूमने का आरोप लगा था। इसी मामले में अब एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए स्टेशन बुलाया गया।

बता दें कि एक्ट्रेस अपने दोस्त सैम अहमद के साथ कोरोना लॉकडाउन के वक्त मुंबई की रोड पर बीएमड्ब्ल्यू कार से घूमते देखी गई थीं। दोनों ने कार से मुंबई के बांद्रा से मरीन ड्राइव तक की यात्रा की थी। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना के मामले मुंबई में सबसे ज्यादा देखे गए थे ऐसे में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर एक्ट्रेस पर कई केस दर्ज किए गए थे।

बता दें कि पूनम पांडे के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धारा 188( लोक सेवक द्वारा पारित आदेश की अवहेलना), IPC की धारा 269 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए लापरवाही बरतना) और 51 (बी) के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके कुछ महीने बाद एक्ट्रेस और उनके दोस्त को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।

बाद में पूनम पांडे और उनके दोस्त को इस मामले में जमानत दे दी गई थी। इस दौरान पुलिस ने उनकी कार भी जप्त कर ली थी। हालांकि आज इसी मामले में फिर से एक्ट्रेस से पूछताछ हुई है। ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं है कि एक्ट्रेस से इतने दिन बाद पूछताछ क्यों हुई है। बता दें कि कोरोना के हालात पिछले साल मुंबई में सबसे ज्यादा खराब थे और आम जनता से लेकर बड़े बड़े सितारों को अपने घरों में कैद रहना पड़ा था।

Next Story