Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 05 November 2023: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Weather Forecast Today 05 November 2023: दिल्ली-NCR में आज हल्का कोहरा बना रहने वाला है. वातावरण में धुंध की हल्की चादर देखने को मिलेगी. भारत मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है.

Weather Forecast Today 05 November 2023: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 05 November 2023: दिल्ली-NCR में आज हल्का कोहरा बना रहने वाला है. वातावरण में धुंध की हल्की चादर देखने को मिलेगी. भारत मौसम विभाग के अनुसार पूरे हफ्ते ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि इसके लिए प्रदूषण को जिम्मेदार बताया जा रहा है. दिल्ली में आज न्यूनतन तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. यहां पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस है. ये सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा.

आईएमडी के अनुसार, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश (Heavy Rainfall) होने का अनुमान है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, केरल और माहे में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. यहां पर हवाओं की गति 30-40 किमी. प्रति घंटे रहने की संभावना है. इसके साथ आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की उम्मीद है. आईएमडी ने केरल में भारी बारिश का अलर्ट बताया गया है.

आईएमडी (IMD) के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तमिलनाडु और नजदीकी क्षेत्र में मौजूद है. निचले क्षोभमंडल स्तर में एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक है. इसकी वजह से अगले सात दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है. यूपी में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. यहां पर गुलाबी ठंड महसूस होगी. आने वाले समय में यहां धुंध भी छा सकती है.

केरल और माहे में 8 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं सात नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और 6 नवंबर तक तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक है. रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story