Begin typing your search above and press return to search.

Voting in first phase elections in CG: पहले चरण में दांव पर इन VIP's का भविष्‍य: Ex सीएम, विधानसभा उपाध्‍यक्ष, 3 मंत्री व 2 राष्‍ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ Ex आईएएस और आईपीएस...

Voting in first phase elections in CG: छत्‍तीसगढ़ में कल पहले चरण के लिए मतदान होगा। इन 20 सीटों पर दर्जनभर से ज्‍यादा वीआईपी का भविष्‍य दांव पर लगा है।

Voting in first phase elections in CG: पहले चरण में दांव पर इन VIPs का भविष्‍य: Ex सीएम, विधानसभा उपाध्‍यक्ष, 3 मंत्री व 2 राष्‍ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ Ex आईएएस और आईपीएस...
X
By Sanjeet Kumar

Voting in first phase elections in CG: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की तैयारी जोरशोर से चल रही है। नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से मतदान दलों की रवानगी आज से ही शुरू हो गई है। राज्‍य की 90 में से 20 सीटों पर कल मतदान होगा। इन 20 सीटों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं। इनमें 198 पुरूष और 25 महिला हैं।

पहले चरण की 20 सीटों में जिन 223 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य ईवीएम में बंद हो जाएगा उनमें दर्जनभर से ज्‍यादा वीआईपी भी शामिल हैं। इनमें एक पूर्व सीएम, 3 मौजूदा सरकार के मंत्री और 4 पूर्व मंत्री शामिल हैं। इनके साथ ही विधानसभा के उपाध्‍यक्ष और दो राष्‍ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्‍यक्ष का भाग्‍य का फैसला भी इसी चरण में होना है। वहीं, एक पूर्व आईएएस और एक पूर्व आईपीएस भी चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण की 20 सीटों की हाई प्रोफाइल सीटों में राजनांदगांव का नंबर पहले स्‍थान पर है। इस सीट से भाजपा की तरफ से डॉ. रमन सिंह प्रत्‍याशी हैं। राज्‍य के 15 साल तक मुख्‍यमंत्री रहे डॉ. रमन इस सीट से लगातार तीसरी बार के विधायक हैं। कांग्रेस ने इनके सामने गिरीश देवांगन को उतारा है।

हाई प्रोफाइल सीटों में कवर्धा विधानसभा भी शामिल है। वजह यह है कि यहां कांग्रेस के वरिष्‍ठ विधायक और राज्‍य सरकार के मंत्री मोहम्‍मद अकबर चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने उनके सामने कट्टार हिंदुवादी चेहरा वाले विजय शर्मा को मैदान में उतारा है।

दांव पर इन मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा

कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम चुवान मैदान में हैं। मरकाम चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। उससे पहले वे प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष थे। मरकाम का मुकाबला उनकी परंपरागत प्रतिद्वंद्वी लता उसेंडी है। लता भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। इसी सीट से चुनाव जीतकर वे रमन सरकार में मंत्री बनी थीं। राज्‍य सरकार में मंत्री कवासी लखमा कोंटा सीट से चुनाव मैदान में हैं। लखमा इस सीट से 1998 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। भाजपा ने उनके सामने सोयम मुक्‍का के रुप में नए चेहरे को मैदान में उतारा है।

इन दो प्रदेश अध्‍यक्षों का भी होगा भविष्‍य कैद

पहले चरण में जिन दो राष्‍ट्रीय पार्टियों के प्रदेश अध्‍यक्षों का राजनीतिक भविष्‍य कल ईवीएम में कैद होगा उनमें दीपक बैज और कोमल हुपेंडी शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज चित्रकोट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में भी वे इसी सीट से चुनाव जीते थे। बस्‍तर लोकसभा सीट सीटने के बाद उन्‍होंने विधानसभा की सदस्‍यता छोड़ दी थी। अभी वे पीसीसी चीफ के साथ बस्‍तर सांसद भी हैं। हुपेंडी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष हैं और भानुप्रतापुर से चनाव लड़ रहे हैं। हुपेंडी 2018 में भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। प्राप्‍त मतों के आधार पर तब वे तीसरे स्‍थान पर आए थे।

जानिए... कौन हैं नौकरशाह से नेता बने दो प्रत्‍याशी

अखिल भारतीय सेवा से राजनीति में आए दो पूर्व अफसर भी बस्‍तर संभाग की दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं। केशकल सीट से भाजपा की टिकट पर विधानसभा के मौजूदा उपाध्‍यक्ष को चुनौती दे रहे नीलकंठ टेकाम पूर्व आईएएस हैं। वीआरएस लेकर वे राजनीति के मैदान में उतरे हैं। इसी तरह भानुप्रतापुर सीट से भाग्‍य आजमा रहे अकबर राम कोर्राम सेवानिवृत्‍त आईपीएस हैं। कोर्राम हमर राज पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले भानुप्रातपुर सीट पर हुए उप चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में मैदान में थे।

जानिए... कौन- कौन वीआईपी कहां से लड़ रहा है चुनाव

पूर्व सीएम- डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव

3 मंत्री- मोहम्‍मद अकबर कवर्धा, मोहन मरकाम कोंडागांव, कवासी लखमा कोंटा। (सभी कांग्रेस)

4 पूर्व मंत्री- विक्रम उसेंडी अंतागढ़, लता उसेंडी कोंडागांव, केदार कश्‍यम नारायणपुर, महेश गागड़ा बीजापुर।

विधानसभा उपाध्‍यक्ष- संतराम नेताम केशकाल। (सभी भाजपा)

2 प्रदेश अध्‍यक्ष- कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज चित्रकोट, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष कोमल हुपेंडी भानुप्रतापुर।

1 पूर्व आईएएस- नीलकंठ टेकाम (भाजपा) केशकल।

1 पूर्व आईपीएस- अकबर राम कोर्राम (हमर राज पार्टी) भानुप्रतापुर

जानिए... पहले चरण की 20 सीटों में कितने मतदाता

पहले चरण की 20 सीटों में कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता हैं। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष व 20 लाख 84 हजार 675 महिला और 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इन चरण में कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जानिए... पहले चरण के लिए मतदान की क्‍या है टाइमिंग

- सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक: मोहला- मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।

- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक: पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट।

जानिए...पहले चरण की किस सीट पर कितने प्रत्याशी


क्रमांक

सीट

प्रत्‍याशियों की संख्या

1.

अंतागढ़

13

2.

भानुप्रतापपुर

14

3.

कांकेर

9

4.

केशकाल

10

5.

कोंडागांव

8

6.

नारायणपुर

9

7.

बस्तर

8

8.

जगदलपुर

11

9.

चित्रकोट

7

10.

दंतेवाड़ा

7

11.

बीजापुर-

8

12.

कोंटा

8

13.

खैरागढ़

11

14.

डोंगरगढ़

10

15.

राजनांदगांव

29

16.

डोंगरगांव

12

17.

खुज्जी-

10

18.

मोहला-मानपुर-

9

19.

कवर्धा

16

20.

पंडरिया

14


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story